छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : जनविश्वास का महाअभियान बना शिविर

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब जनसरोकार का एक बड़ा मंच बन चुका है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंजेमूरा में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया।

’सुशासन की असली अवधारणा गांव, गरीब और किसान का हित

शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने सुशासन की व्याख्या करते हुए कहा कि यह सरकार समाज के हर वर्ग की रक्षक है। उन्होंने सुशासन की सफलताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी है। किसान कल्याण के तहत 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता दिए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक सड़क, पुल-पुलिया और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

कुंजेमूरा शिविर की प्रमुख उपलब्धियां

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभागीय स्टॉल में राजस्व, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना।

हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री और प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। 4 महिलाओं को लखपति दीदी योजना के प्रमाण-पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगों को सेटेबल वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र वितरित किए गए। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 4 किसानों को केसीसी (KCC) और 16 हितग्राहियों को फलदार पौधे प्रदान किए गए। स्वास्थ्य एवं पोषण 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न कराया गया हुआ। राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, मछली पकड़ने के जाल (आइस बॉक्स सहित) और शौचालय निर्माण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!