Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
क्राइमराजस्थान

2 करोड़ की रिश्वत लेता एएसपी का दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

2 करोड़ की रिश्वत लेता एएसपी का दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार,
उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड रुपए की रिश्वत लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एडिशनल एसपी का नाम मुकेश कुमार सोनी बताया जा रहा है। फिलहाल यह एसओजी में पदस्थ है। जबकि रिश्वत लेने वाला दलाल सज्जन कुमार है।
एसीबी ने बालोतरा से मुकेश को भी हिरासत में लिया है।
उदयपुर लाकर एसीबी मुकेश से भी पूछताछ कर रही है।
दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जाएगी।
यह रिश्वत एक मुकदमे में मदद करने के बदले मांगे जाने की जानकारी सामने आ रही है।
एसीबी को शिकायत मिली थी कि एक मामले में मदद करने के बदले बड़ी रकम की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी ने सज्जन को पकड़ लिया।
एक करोड़ से काम नहीं लेता था मुकेश
एसीबी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मुकेश के खिलाफ दो-तीन शिकायत है पहले भी मिली हैं।
चर्चा है कि मुकेश एक करोड़ से कम की रिश्वत नहीं लेता था।
मुकेश 2 साल पहले ही पदोन्नत होकर एएसपी बना था।
अब तक सबसे बड़ी करवाई
राजस्थान में एसीबी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले 2012-13 में एक अधिकारी को एसीबी ने एक करोड रुपए की रिश्वत देते गिरफ्तार किया था।
यह मामला सामने आने के बाद राजस्थान के पुलिस महकमे में में हड़कंप मचा हुआ है‌
ट्रैप की कार्रवाई डॉ. सोनू शेखावत और एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने की। कार्रवाई डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!