Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

रायपुर/निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के साथ तय होगा विद्यालय का सफर

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं के लिए शिक्षा तक पहुँच को आसान बनाने के साथ उनके सपनों को नई दिशा दे रही है। यह योजना केवल एक साइकिल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, नियमित शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बन रही है।

इसी योजना से लाभान्वित हुईं सूरजपुर जिला के शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी कसेरा आज अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक उत्साहित हैं। बाजारपारा निवासी वैष्णवी पहले प्रतिदिन पैदल विद्यालय जाया करती थीं, जिससे समय अधिक खपत होने के साथ पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। शासन द्वारा निःशुल्क साइकिल मिलने के बाद अब उनके लिए विद्यालय पहुँचना आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
वैष्णवी कहती हैं, “अब मेरे सपनों को नया पंख मिल गया है। पहले पैदल विद्यालय आती-जाती थी, लेकिन अब साइकिल से समय पर विद्यालय पहुँच सकूँगी और मन लगाकर पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करूँगी।”

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

सरस्वती साइकिल योजना आज प्रदेश की हजारों बेटियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई पहचान बनकर उभर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!