Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
टॉप न्यूज़राजस्थान

शिक्षक दिवस पर लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

पिछले 8 वर्षों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यह संस्था कार्यरत है

शिक्षक दिवस पर लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्थापिका अध्यक्ष एडवोकेट मनोरमा गुप्ता ने बताया कि निशुल्क शिक्षा के माध्यम से पिछले 8 वर्षों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए  यह संस्था कार्यरत है और इसकी दूसरी शाखा जय शंकट मोशन हनुमान मंदिर रोटेदा रोड, पर खोली गई है। जो की बाड़ी देवनाथ जी के संरक्षण में चल रही है।

संस्था के प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर हेमलता गांधी जी ने शिक्षा के महत्व और इसके लाभ पर प्रेरणादाई विचार रखें और नि:शुल्क शिक्षा दे रहे सभी शिक्षकों और बच्चों को हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने निशुल्क शिक्षा दे रहे सभी शिक्षकों, राकेश गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, रूपाली सोनी, माधुरी झा,बानी देवनाथ ,सरिता सिवाल, अर्पणा देवनाथ ,ईदू शर्मा, महक शर्मा, और राज कवर,को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ,  अभिभावकों, शिक्षकों ,और सहयोगीयों  की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मनोरमा गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!