
कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को प्रोत्साहन लाभ प्रदान करने हेतु एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का
आयोजन दिनांक 19 जून, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस अवसर
पर माननीय प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन देशभर में रोजगार
सृजन और सामाजिक सुरक्षा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर होगा।



