कुसमी में रामसाय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद और विधायक पहुंचे

कुसमी/ कुसमी में आयोजित स्वर्गीय रामसाय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज के मुख्य अतिथि एवं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी के उपस्थित में संपन्न हुआ।
एक पखवाड़े तक चले इस प्रतियोगिता में कुल 52 टीमों ने भाग लिया था फाइनल मैच कुसमी और सिहार के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले मैं कुसमी की टीम ने टाई ब्रेकर से 3-0 गोल से विजय हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया वही सिहार की टीम उपविजेता रही फाइनल मैच रोमांचक खेला गया जिसमें खेल के पहले हाथ में दोनों टीम एक दूसरे हमला करते रहे पर कोई गोल नहीं कर पाए
इस बीच माध्यन्तर के बाद कुसमी की टीम के खिलाड़ियों ने सिहार के ऊपर दबाव बनाते हुए गोल के कई अवसर बनाएं पर गोल में तब्दील नहीं कर पाए और आखरी समय तक दोनों टीम गोल कोई गोल नहीं कर पाए और हार जीत का फैसला पेनाल्टी के द्वारा हुआ जिसमें कुसमी ने 3-0 से जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया समापन समारोह को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद ने कहा यह प्रतियोगिता सराहनीय है दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया हम मैच देखकर रोमांचित हो रहे थे हार जीत खेल का एक हिस्सा है हमारा सर्वश्रेष्ठ खेल कैसे आए इसका प्रयास करते रहना चाहिए मैं इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं मैं और अच्छे से खेल का प्रदर्शन करें।

कार्यक्रम को सामरी विधायक ने सम्बोधित करते हुए दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहीं हार जीत खेल का एक हिस्सा है हारने वाली टीम भी विजेता बन सकती है आज केंद्र और राज्य सरकार खेलाड़ियों को एक अच्छा मंच देने के लिए पिछले वर्ष बस्तर ओलम्पिक का आयोजन हुआ था इस साल सरगुजा ओलम्पिक किया गया है साथ ही खेलो इण्डिया के माध्यम से भी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रही है कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और जिनके स्मृति में यह प्रतियोगिता हुआ स्व. रामसाय राम के जीवनी और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले और दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी।
इस समापन समारोह में आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम को भी आना था पर किसी कारणवस नहीं आ पाए तो वे मोबाइल के द्वारा सम्बोधन देते हुए नहीं आ पाने पर खेद प्रकट किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज व उनके पति इंद्र देव निकुंज थे वही आयोजक कुसमी इंडियंस थी
समारोह के अगली कड़ी में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद व सील्ड मेडल तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद तथा सील्ड मेडल दिया गया फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कुसमी के विकास को दिया गया वहीं पूरे प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कुसमी के सागर को दिया गया वेस्ट गोलकीपर सिहार के राहुल बेस्ट डिफेंडर देवरी के रोशन बेस्ट मिडफील्डर देवरी के मनबोध तथा बेस्ट स्ट्राइकर सिहार के सूर्या को दिया गया पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नईम खान उमेश गुप्ता ज्ञान प्रकाश बड़ा प्रेमलाल एमआर बड़ाइक दिलीप कुमार चंद्रशेखर राठौर जितेंद्र भगत अभय तथा अन्य के द्वारा निभाया गया आज पूरे मैच में कमेंट्री जुनेद चन्दन ज्ञान प्रकाश के द्वारा किया गया समापन समारोह की अगली कड़ी में जिनके स्मृति में यह प्रतियोगिता हुआ स्व. रामसाय राम के बड़े भाई रामचंद्र राम ने समापन समारोह में पधारे सभी अतिथियों खिलाड़ियों खेलप्रेमियों को एवं प्रतियोगिता को सफल संचालन करवाने में लगे लोगों धन्यवाद और आभार प्रदर्शन किया।
पुरे प्रतियोगिता का सफल संचालन कुसमी इंडियंस के कार्यकर्त्ताओं का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में जन्मजय सिंह, उमेश्वर ओझा, श्रीमती संजीता नाग, हुमंत सिंह महराज, अरविन्द तिवारी, लक्ष्मण सिंह, राकेश भारती, संजय जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, सिजे प्रजापति, मो० शमीम, माधुरी लकड़ा, श्रीमती ममता पैकरा, श्रीमती शशि टोप्पो, बालेश्वर नायक, विनोद गुप्ता, अश्वनी खेस, धर्मजीत, संदीप सहित काफी संख्या में कुसमी इंडियन के कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।





