राजस्थानलोकल न्यूज़

कोटा महानगर संगीत कलाकार सोसाइटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

दशहरा मेले में 29 अक्टूबर को देगी प्रस्तुति

कोटा। तलवंडी स्थित होटल जौहरी में संगीत कलाकार सोसाइटी कोटा का कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह कराओके संगीत कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में रेडक्रॉस सोसाइटी जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने संस्था के संविधान के अनुरूप कार्य करने, संस्था के हितों की रक्षा करने तथा गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली।
समारोह में अध्यक्ष चंद्रमोहन राव, महामंत्री रामबिलास वैष्णव, संरक्षक बनवारी उदयवाल, विधि सलाहकार अफरोज अब्बास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल वर्मा, उपाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री यज्ञा जोशी, संगठन मंत्री किशन दास, उपकोषाध्यक्ष अभिजीत निराला, प्रचार मंत्री जाकिर हुसैन एवं उप कार्यालय मंत्री राधा महावर सहित कार्यकारिणी सदस्यों बीएल रामडिया, ईश्वर चंद्र कहार, रशीद पठान, उषा मीणा, कांतिबाई, रणजीत कौर और अविनाश विखार ने शपथ ग्रहण की।
संगीत से स्वास्थ्य लाभ का संदेश
कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्यों ने कराओके सिंगिंग के माध्यम से विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों राजेश बिरला एवं संदीप शर्मा ने संगीत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। संगीत से मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने गीत-संगीत का आनंद लिया।
29 अक्टूबर को दशहरा मेले में देगी प्रस्तुति
सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन राव एवं महामंत्री रामबिलास वैष्णव ने बताया कि दशहरा मेला-2026 में संस्था की ओर से 29 अक्टूबर को किसान मंच पर कराओके सिंगिंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात 8:30 से 10 बजे तक आयोजित होगा। इसमें संस्था के कलाकार अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!