Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

MLA Uddeshwari Pankra was furious at the question of corruption in Samari assembly constituency in the press conference

अम्बिकापुर/सामरी क्षेत्र से विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा आज उस समय पत्रकारों के सवाल पर गुस्सा हो गई जब उनके ही क्षेत्र के भ्रष्टाचार पर सवाल किया जाने लगा। विधायक साहिबा ने कहा कि अभी तो प्रेस वार्ता रखा गया है उसी पर सवाल पुछिये, मैं आपके इस सवाल का खंडन करती हूं। वाह विधायक जी न तो आप भ्रष्टाचार पर कुछ बोलती हैं और ना ही आपका महिला मोर्चा महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों पर सामने आता है। जबकि दूसरे किसी राज्यों में महिलाओं के साथ कुछ अपराध घटित हो जाये तो यहीं महिला मोर्चा और भाजपा पुतला फूंकने से लेकर जाने कहां-कहां क्या कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन करने लगती है। किन्तु महिला अपराधों पर भी सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा ने रटा रटाया बयान दे दिया हमारे सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री सबकुछ अच्छे से सम्हाल रहे हैं और जो भी गलत कर रहा है उस पर कार्यवाही हो रही है।

अब सवाल यह है कि जब पत्रकारों के सवालों का जवाब ही नहीं देना होता है और अपने मनमुताबिक पहले जो रिहर्सल और तैयारी करके आते हैं वहीं जवाब देना होता है तो पत्रकारवार्ता करने से तो अच्छा होता महिला मोर्चा एक विज्ञप्ति ही जारी कर देता। वहीं दूसरी ओर सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या भाजपा की ओर से ऐसे सवालों को लेने से मनाही है या फिर अपराध, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था जैसी चिजांें पर मुंह बंद कर लेना है। ऐसे में इस पत्रकारवार्ता का क्या अर्थ निकाला जाये जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई घटिया साड़ी तक का जवाब सरकार के विधायकों के पास नहीं है। वह भी महिला विधायकों के पास महिलाओं से जुड़ मामलों की ही जानकारी नहीं है। खैर ऐसे ही खंडन करते हुए अंत में प्रेस वार्ता समाप्त हुआ। अब आप स्वयं सोचिये विधायक जी किन सवालों को जवाब देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!