छत्तीसगढ़

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

बालकोनगर/बालकोनगर, 23 जून 2026 वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। मितान भवन में आयोजित योगाभ्यास सत्र में बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार तथा वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूलों एवं नंद घरों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

योग दिवस के अवसर पर बालको के तीनों वेदांता स्किल स्कूल केंद्र, कोरबा, कवर्धा एवं मैनपाट में प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम से पूर्व एक सप्ताह तक नियमित योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं इसके लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके। वेदांता स्किल स्कूल, कोरबा में 140 से अधिक, कवर्धा में 20 से अधिक तथा मैनपाट में 20 से अधिक प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास में भाग लिया। बालको द्वारा संचालित नंद घर में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 300 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को सरल योगासन, श्वास अभ्यास एवं ध्यान की गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और एकाग्रता के महत्व से परिचित कराया गया।

इसके साथ ही वेदांता समूह के विभिन्न व्यवसायों, वेदांता लिमिटेड (जिसमें हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, वेदांता कॉपर, वेदांता निकेल, फेकोर तथा अन्य सहायक कंपनियां शामिल हैं), वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर ने भी स्वस्थ जीवनशैली और सजगता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग सत्रों एवं वेलनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन गतिविधियों का दायरा कार्यस्थलों से आगे बढ़कर वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल ‘नंद घर’ तक भी पहुंचा। देश के 17 राज्यों में संचालित 13,000 से अधिक नंद घर केंद्र प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इसके अतिरिक्त, झारखंड स्थित वेदांता एएएस विद्यालय कैफे, राजस्थान के जिंक कौशल केंद्रों तथा अन्य सामुदायिक पहलों में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं सजगता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में सहभागिता निभाई।

बालको की यह पहल समुदाय के सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वेदांता स्किल स्कूल युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहे हैं, वहीं नंद घर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को भी रेखांकित करता है। यह पहल स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समुदाय के निर्माण की दिशा में बालको के निरंतर प्रयासों का परिचायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!