Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बना सुशासन तिहार

रायपुर/शिविर में सुशील यादव का बंटवारा संबंधी प्रकरण का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के लिए आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है। जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित सतनाम भवन में आयोजित समाधान शिविर में अनेक नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, जिससे लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

समाधान शिविरों के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सुशासन की अवधारणा साकार हो रही है। इसी क्रम में जिले के निवासी सुशील यादव ने अपनी भूमि के बंटवारे से संबंधित राजस्व समस्या को लेकर समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई और उनकी समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

सुशील यादव ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित निराकरण होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। इससे आम नागरिकों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। सुशील यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!