
कोटा: काला तालाब चंद्रसेल रोड के निजी मैरिज गार्डन में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में हुए कोटा शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलास्तरीय अधिवेशन व पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा।

कोटा शहर व देहात के कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे से ही अलग-अलग टोलियों में जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे जिनकी संख्या 12 बजे तक हजारों मे पहुंच गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद ने कहा कि पिछले 12 सालों से हिंदुस्तान में जो सरकार बीजेपी की चल रही है वह मनुवादी सरकार है यह सरकार गरीबों, पिछड़ों, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के खिलाफ है उन्होंने कहा पिछले चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि 400 सीटे आई तो हम संविधान बदल देंगे उसके पीछे उनकी एक ही मंशा थी की जो महात्मा गांधी व नेहरू जी के कार्यकाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान बनाया जिसकी वजह से ही आज ओबीसी सहित अन्य जातियां तरक्की कर रही हैं यह उसको समाप्त करके मनुवाद के समय में जो संविधान चलता था उसको लाना चाहते थे देश के लोगों ने इस चीज को भाप लिया और जो 400 की बात कर रहे थे तो बहुमत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है उन्होंने कहा कि हमारा ओबीसी विभाग पूरे देश के हर राज्य में जाकर ओबीसी के हितो की लड़ाई लड़ रहा है। हम सब उनके साथ मिलकर के ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व गरीबों, स्वर्णों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उनके लिए कोई योजनाएं नहीं बन रही हैं, बजट में उनके कल्याण का कोई प्रावधान नहीं हो रहा है, केवल और केवल उनके ऊपर अत्याचार व उनका शोषण किया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस ने पूरे हिंदुस्तान में अलख जगा रखी है। वही राजस्थान में भी हम सब मिलकर ओबीसी, एससी, एसटी, स्वर्ण, ईडब्ल्यूएस, गरीब सबके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं सरकार के द्वारा जो उनको अधिकारों से जो वंचित किया जा रहा है उस लड़ाई में हम सब इन सभी वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी हमेशा कहते रहे हैं जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी और इसीलिए उन्होंने देश में जातिगत जनगणना की बात कही पर यह सरकार जातिगत जनगणना नहीं करवाना चाहती थी जब राहुल गांधी जी ने देश में इसका आह्वान किया देश से जातिगत जनगणना की आवाज उठी की जातिगत जनगणना होनी चाहिए तो मोदी सरकार को झुकना पड़ा और उन्होंने जातिगत जनगणना की घोषणा की, परंतु वह इसमें भी बेईमानी कर रहे हैं जूली ने कहा कि जब तक देश में प्रत्येक जाति की गणना नहीं होगी और उसकी संख्या का आंकड़ा सामने नहीं आएगा तो फिर गरीब और पिछड़े का उत्थान कैसे तय होगा। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी वर्गों के विकास की बात तय की गई थी। जब हम लोकतंत्र की यात्रा में समूचे भारत का विकास करना चाहते हैं तो पहले यह तय करना पड़ेगा कि पिछले वर्गों का कल्याण कैसे होगा, जिन्होंने एक हजार साल की कालखंड की यात्रा में इस भारत की अस्मिता को बचाने के लिए, धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अपना वजूद मिटा लिया। इसीलिए लोहिया जी ने कहा इतिहास के झरोखे में जाकर देखो किस प्रकार धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए इन्होंने स्वयं के अस्तित्व को मिटा लिया। लोहिया जी ने कहा यह पिछड़े नहीं अगर भारत के अतीत की खोज करना चाहते हो की कैसा था भारत का अतीत, इसमें झांकना चाहते हो और अतीत में जाकर भारत के पुनरुत्थान की कल्पना करना चाहते हो कि भारत का भविष्य सुनहरा कैसे होना चाहिए तो फिर दलित व पिछड़े वर्गों का अतीत इसके लिए सोने की खान साबित हो सकता है इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता हिंदुस्तान के पुनरुत्थान का बन नहीं सकता। लेकिन दुर्भाग्य है भारत के प्रजातंत्र का की उचित सम्मान पिछड़े वर्ग को नहीं मिल रहा है। यह अधिवेशन ओबीसी वर्ग को नई ऊर्जा देने का काम करेगा : हरसहाय यादव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि डोटासरा व जूली जी की जोड़ी ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है। आज प्रहलाद गुंजल जी के नेतृत्व में ओबीसी विभाग का यह अधिवेशन ओबीसी विभाग को एक नई ऊर्जा देने का काम करेगा। गुंजल साहब के नेतृत्व में कांग्रेस को जो मजबूती मिली है मैं इसका प्रत्यक्ष गवाह हूँ: पुष्पेंद्र भारद्वाज कोटा बूंदी प्रभारी व।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हाडोती में कांग्रेस मजबूत हो रही है और यह जन सैलाब हमें हमारे साथी व बड़े भाई प्रहलाद गुंजल साहब के नेतृत्व में देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता पूरे राजस्थान में इस कोटा में जो आज कांग्रेस ओबीसी विभाग का जलजला उठा है कहीं और देखने को मिले। भारद्वाज कहा कि गुंजल साहब के आने से जो कांग्रेस को मजबूती मिली है उसके चलते हमें निगम, निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका जोश बता रहा है की आने वाले समय में कोटा में जबरदस्त बदलाव होगा। इससे पहले स्वागत भाषण करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दीपक नामदेव व देहात अध्यक्ष टीकमचंद सुमन ने सभी मंचासीन अतिथियों को विश्वास दिलाया कि आज प्रहलाद जी गुंजल के भागीरथी प्रयासों से ओबीसी विभाग का यह अधिवेशन हुआ है इससे कोटा जिला ही नहीं समूचे हाडोती में कांग्रेस मजबूत होगी व ओबीसी वर्ग कांग्रेस से जुड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्थान खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान, प्रदेश सचिव मंजूर तंवर, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




