Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
टॉप न्यूज़राजस्थान

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में किया पौधारोप

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, पौधारोपण के साथ संरक्षण का लिया संकल्प

कोटा, 17 अगस्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा माननीय लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद श्री ओम बिरला की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत  रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा द्वारा  आयोजित किया जा रहे हैं पौधारोपण कार्यक्रम का विमोचन माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला द्वारा कैंप कार्यालय मे  किया गया आज एसोशिएशन द्वारा राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, कोटा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण के माध्यम से हरित आवरण में वृद्धि करना तथा नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति उत्तरदायी बनाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का दायित्व भी निभाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि नगर निगम कोटा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री विवेक राजवंशी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु तथा स्वस्थ जीवन के आधार हैं। राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेरणा सक्सेना ने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे को अपना दायित्व मानते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश जैन ने कहा कि संस्था समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनकल्याणकारी अभियानों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले वर्षों में स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और स्वस्थ समाज की आधारशिला बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एसोसिएशन के महामंत्री श्री आर. के. जैन ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण करेगा।

कार्यक्रम में श्री हरि सूदन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री आर. पी. गुप्ता जिला मंत्री पेंशन समाज, कोटा, श्री विमलचंद जैन सचिव, सभा नंबर-108, श्री डी.पी. चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स, श्रीमती संगीता सुनेजा पूर्व प्राचार्य, श्रीमती कृष्णा रानी पूर्व प्राचार्य, श्री पुलकित गहलोत पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, श्री गोपाल राम मांडा, पूर्व पार्षद, श्री अजय सोरल, श्री एल.आर. सिन्हा, श्री परमानंद गोयल, श्री रामस्वरूप अजमेरा, श्री गोपाल गर्ग एवं श्री रवि गुप्ता महावीर जैन रंणत सिंह राणा श्री टीकम जैन देवेंद्र शर्मा, कमल शर्मा सहित रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय सोरल ने किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!