Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
देशधर्म

*रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का नहीं, पवित्रता और आत्मिक बंधन का पर्व : उर्मिला दीदी*

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में अलौकिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में *रक्षाबंधन* पर्व मनाया गया।

कोटा। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में अलौकिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में *रक्षाबंधन* पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोटा सेवा केंद्र एवं कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने ईश्वरीय वाणी सुनाकर किया। कोटा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे भाई-बहनों ने ईश्वरीय वाणी का लाभ लिया।
इस अवसर पर उर्मिला दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता ज्ञानदाता परमात्मा शिव इस धरा पर आकर सभी आत्माओं को संदेश देते हैं कि हम शरीर नहीं, बल्कि आत्मा हैं और एक परमपिता की संतान हैं। इसी आत्मिक संबंध के कारण हम सभी आपस में भाई-भाई हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई और बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-संयम और परमात्मा से जुड़ने का पर्व है। परमात्मा हम सभी को पवित्र बनो और योगी बनो का संदेश देते हैं। जीवन में पवित्रता आने से ही सच्ची खुशहाली, शांति और सुरक्षा का अनुभव किया जा सकता है।
कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी उर्मिला दीदी, बीके ज्योति दीदी, बीके लक्ष्मी दीदी एवं बीके सरस्वती दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भाई-बहनों को ईश्वरीय प्रसाद वितरित कर मुख मीठा कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण एवं भाईचारे की भावना बनी रही।
https://youtu.be/uKmeop_bJI8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!