Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजीव गांधी नगर विकास समिति ने किया कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का अभिनंदन

कोटा विकास प्राधिकरण (KDA)

कोटा, 16 अप्रैल 2026 राजीव गांधी नगर विकास समिति ने किया KDA आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का अभिनंदन राजीव गांधी नगर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का शिष्टाचार भेंट के दौरान हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। समिति के महासचिव एडवोकेट हिम्मत सिंह बालूपा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर आयुक्त महोदय को कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान आयुक्त ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उनके अतिशीघ्र एवं उचित समाधान हेतु समिति को आश्वस्त किया। इस अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रतीक गोयल, महामंत्री हिम्मत सिंह ‘बालूपा’, सह-कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक मनोहरलाल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज नागर तथा आशीष चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने आयुक्त महोदय के सकारात्मक एवं जन-हितैषी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!