टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेश

*अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय रेलवे ने जीता रजत पुरस्कार*

*वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और आधुनिक रेल तकनीक बनीं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र*

*अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय रेलवे ने जीता रजत पुरस्कार*

*वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और आधुनिक रेल तकनीक बनीं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र*

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकास और विरासत’ थीम पर आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में रेल मंत्रालय की प्रदर्शनी को रजत पुरस्कार मिला है।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय रेलवे ने रेल बुनियादी ढांचे के विकास, आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में हुई प्रगति को दर्शाया। रेलवे की इस प्रदर्शनी को दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल ने भी खूब सराहा।

हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रही। इस ट्रेन को लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे में संचालित विभिन्न प्रकार की ट्रेनों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।

यह पुरस्कार भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए देशवासियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!