टॉप न्यूज़राजस्थान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट-2.0 के पोस्टर का किया विमोचन

18 से 20 दिसंबर तक बूंदी रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट-2.0 के पोस्टर का विमोचन

कोटा, बीएनआई कोटा चैप्टर की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक बूंदी रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट-2.0 के पोस्टर का विमोचन आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष को समिट के उद्घाटन समारोह में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया ।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, बीएनआई कोटा के कार्यकारी निदेशक प्रियांक गुप्ता, पीयूष गुप्ता एवं दर्शन कोठारी, बीएनआई चंबल के अध्यक्ष अमान खान, उपाध्यक्ष आयुष जैन एवं सचिव प्रतीक गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बीएनआई के अध्यक्ष अमान खान एवं उपाध्यक्ष आयुष जैन ने बताया कि इस समिट के माध्यम से देश के उद्योग एवं व्यापार जगत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक समुदाय को भी एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में देश की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं एजेंट भी भाग लेंगे, जिससे हाड़ौती के पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने और नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी।
कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि समिट में बाहर से आने वाले निवेशकों को हाड़ौती के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में उद्योगों की नई संभावनाओं को तलाशने, निवेशकों को आकर्षित करने तथा होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार एवं पर्यटन को एक मंच पर लाने की यह पहल हाड़ौती के आर्थिक विकास, स्थानीय व्यवसायों के विस्तार तथा पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
बीएनआई के कार्यकारी निदेशक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि इस समिट में देश के वित्तीय, औद्योगिक, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां कोटा पहुंचेंगी। इस आयोजन के माध्यम से उद्योगपतियों, व्यापारियों, निवेशकों एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आपसी संपर्क बढ़ाने, व्यापारिक संभावनाओं को विकसित करने और नए निवेश के अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।
अमान खान एवं आयुष जैन ने कहा कि इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट-2.0 न केवल देश के उद्योग एवं व्यापार जगत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक समुदाय के लिए भी लाभकारी साबित होगा। इसके माध्यम से हाड़ौती के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, औद्योगिक संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!