Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
क्राइमराजस्थान

कोटा। 10 साल के मयंक का कातिल 15 साल का नाबालिक ही निकला।

पहचान छुपाने के लिए नाबालिक ने पॉलिथीन में आग लगाकर मयंक का चेहरा जला दिया।

कोटा, रेलवे वर्कशॉप कर्मचारियों अमर सिंह मीणा के 10 साल के बेटे मयंक की एक नाबालिक ने सोमवार को पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मयंक का शव सोगरिया के पास रेलवे भूमि की झाड़ियां से बरामद किया था। शव का सिर्फ सर और पैर बचे थे। बाकी का हिस्सा रात भर शव पड़ा रहने से कुत्ते खा गए। सिर और धड़ करीब 50 फीट दूरी पर पड़े हुए थे।
अमर सिंह की रिपोर्टपर मामले की जांच करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मयंक के कातिल की पहचान कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में भी ले लिया था। लेकिन मामले का खुलासा अब किया है।सीसीटीवी फुटेज में कातिल मयंक को अपने साथ ले जाता नजर आ रहा है। नाबालिक के खिलाफ धारा 137(2),103(1), 238 (क) बीएनएस, धारा 3/4 पोक्सो एक्ट व धारा 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा पेश करने पर अदालत में नाबालिक को बाल सुधार गृह भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!