Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार से संवर रहा बच्चों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने जाति और निवास प्रमाण पत्र

रायपुर/प्रमाण पत्र मिलने से छात्रवृत्ति का रास्ता हुआ आसान, देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक शासकीय सेवाएं और प्रमाण पत्र अब उनके गांव में ही उपलब्ध हो रहे हैं।
सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम गुमगरा निवासी देवनंदन की महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। उनके बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो रही थी।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में देवनंदन ने आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक ही आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनके बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर समाधान शिविर में ही सौंप दिए।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर देवनंदन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनकी शिक्षा का मार्ग सुगम होगा। उन्होंने बताया कि पहले इस कार्य के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के कारण गांव में ही समस्या का समाधान हो गया।
देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। एक ही आवेदन पर बच्चों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र मिल जाना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!