Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर/महिला खेल महोत्सव से खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा, प्रतिभाओं को मिला नया मंच

खेलेगा बलरामपुर, बढ़ेगा बलरामपुर’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए कृषि मंत्री

प्रदेश में महिलाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में बलरामपुर जिले में आयोजित ‘खेलेगा बलरामपुर, बढ़ेगा बलरामपुर’ अभियान के तहत महिला खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। विकासखंड बलरामपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंची महिला प्रतिभागियों ने 100 एवं 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी जैसी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। निरंतर अभ्यास और समर्पण से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

मंत्री नेताम ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, शील्ड, मेडल एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन की विशेष पहल के रूप में महिला प्रतिभागियों को एक-एक पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया, जिससे खेल के साथ सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!