कुसमी में धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुसमी/देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, विधायक उद्देश्वरी पैकरा हुईं शामिल
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को नगर में एक ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने शिरकत की और खुद हाथ में तिरंगा थामकर नगरवासियों व बच्चों में देशभक्ति का अभूतपूर्व जोश भर दिया।
यह विशाल यात्रा तहसील पारा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी और स्थानीय बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में विधायक ने हजारों स्कूली बच्चों, प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। पूरे रास्ते ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश देता है।” उन्होंने जनता से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर की छत पर तिरंगा लहराना चाहिए ताकि हम अपने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर सकें। विधायक ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वे देश सेवा को अपना परम धर्म बनाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से हमेशा दूर रहें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार करती है। हमें मिलकर अपने क्षेत्र और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।” वहीं अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “तिरंगा हमें आपसी भेदभाव भूलकर एक सूत्र में बंधने की प्रेरणा देता है। हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बने।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ गौरवपूर्ण माहौल में हुआ। प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजामों के चलते पूरी यात्रा बेहद शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामयी ढंग से संपन्न हुई।: इस भव्य आयोजन में सरगुजा जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का, सीईओ मुन्ना लाल धुर्वे शामिल हुए। इनके साथ ही विनोद गुप्ता, केदार गुप्ता, उमेश्वर ओझा, प्रदीप गुप्ता, इंद्रदेव निकुंज, पारसपाल, संजय जायसवाल, राकेश भारती, लक्ष्मण पैकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कल ग्राम पंचायत त्रिपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज कि मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो के विशिष्ट अतिथि में तिरंगा यात्रा निकाला गया इस यात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया यात्रा में देश भक्ति के साथ लोगों ने हाथ में तिरंगा लोगों ने पुरे गांव का भ्रमण किया इस यात्रा में में लोगों ने तिरंगे का सम्मान और देश भक्ति का सन्देश दिया इसके बाद विधिवत यात्रा का समापन किया गया
इस अवसर पर सिजे प्रजापति, उमेश बुनकर, पारसपाल,इंद्रदेव निकुंज सदानंद कुशवाहा,फेकूंदर नाग, पुषनाथ,सतेंद्र एक्का,बहूरन, परमेश्वर मुंडा साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल थे





