Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर ने मनाया रक्षाबंधन पर्व: प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को बांधा पवित्रता का रक्षासूत्र

अम्बिकापुर/एक अवगुण त्यागने और एक सदगुण अपनाने का कराया संकल्प

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र ‘नव विश्व भवन’ द्वारा पावन पर्व रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र में आयोजित मुख्य समारोह में 500 से अधिक भाई – बहनों ने ईश्वरीय रक्षासूत्र बंधवाया। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, नारी निकेतन की महिलाओं, बालक संप्रेक्षण गृह के बालकों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर उन्हें ईश्वरीय सौगात व रक्षासूत्र भेंट किया।

पवित्रता और आंतरिक सुरक्षा का प्रतीक है रक्षाबंधन: बी.के. विद्या दीदी
समारोह को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र संचालिका बी.के. विद्या दीदी ने रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि, “रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने की रस्म नहीं, बल्कि परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़कर मन, वचन और कर्म में पूर्ण पवित्रता धारण करने का पावन संकल्प है। माथे पर तिलक आत्म-स्मृति का प्रतीक है और मुख मीठा कराना वाणी में मधुरता लाने की प्रेरणा देता है। जब हम अपने जीवन से बुराइयों को त्यागकर ईश्वरीय गुणों को अपनाते हैं, तभी समाज में सच्ची सुरक्षा, शांति और सौहार्द्र का वातावरण निर्मित हो सकता है।” इस दौरान सभी को जीवन से एक अवगुण त्यागने और एक सद्गुण अपनाने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई।

जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में संस्था की बहनों ने क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें ईश्वरीय संदेश दिया
​जनप्रतिनिधि: सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लल्लन प्रताप सिंह , त्रिलोक कपूर कुशवाहा, कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ,युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा , वरिष्ठ समाजसेविका वंदना दत्ता ,आर्ट ऑफ़ लिविंग छत्तीसगढ़ के कर्मयोग राज्य समन्वयक अजय तिवारी।

​प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
संस्था की बहनों ने जिले के प्रशासनिक व कानून-व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी आत्मिक सुरक्षा व सफल कार्यकाल की शुभभावनाएं व्यक्त कीं
​प्रशासनिक अधिकारी: कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राम सिंह, मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, उपमंडलाधिकारी कुणाल सिंह, एसडीएम बंश सिंह नेताम, तहसीलदार विकास जिंदल, पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ आर पी शुक्ला, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ सी के मिश्रा, नारी निकेतन अधीक्षक खुशबू तिवारी एवं बालक संप्रेक्षण गृह अधीक्षिका मधुमिता सिंह।
​पुलिस व सुरक्षा बल: पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक कुमार झा, उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा अमोलक सिंह ढिल्लो , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी, उप निरीक्षक अभय तिवारी सहित होमगार्ड के जवानों को रक्षासूत्र बांधा गया।

​इसके अतिरिक्त नारी निकेतन की अंत:वासिनियों, बालक संप्रेक्षण गृह के बालकों तथा मीडिया जगत से दीपक सराठे ब्यूरो चीफ अंबिकावाणी एवं अध्यक्ष प्रेस क्लब , नवभारत के पूर्व ब्यूरो चीफ सुधीर पाण्डेय, ब्यूरो चीफ नवभारत अविनाश त्रिपाठी,नई दुनिया ब्यूरो चीफ अनंग पाल दीक्षित, ब्यूरो चीफ हरिभूमि अरुण सिंह और दैनिक छत्तीसगढ़ के राजेश सराठे को भी ईश्वरीय राखी बांधी गई। सभी ने संस्था के इस आध्यात्मिक अभियान की सराहना की और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!