Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

Garlanding of the statue of Shaheed Chandrashekhar Azad under the leadership of TS Baba

कांग्रेस की नवगठित जिला कार्यकारिणी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया द्वारा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किये जाने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने इसी चौक पर अनावरण से संबंधित लगे एक बैनर की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की गरिमा के विपरीत इस पूरे आयोजन को किया गया उससे युवा उद्वेलित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ उचित कार्य करना चाहिए। गलत बात का उचित प्रतिवाद होना चाहिए। शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव एवं एआईसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अनावरण कार्यक्रम का आमंत्रण उन्हें नहीं मिला, हालांकि श्रीमती रजनी त्रिपाठी जी के द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया था। शहर में मौजूद नहीं होने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!