Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी पंडित स्वर्गीय जीवन नाथ मिश्र स्मृति पुरस्कार 2026से हुई पुरस्कृत

अम्बिकापुर/भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयंती के अवसर पर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र साहित्य एवं कला समिति, सरगुजा द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में समिति के संस्थापक स्वर्गीय पंडित जीवन नाथ मिश्रा जी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित “पंडित स्वर्गीय जीवन नाथ मिश्रा स्मृति पुरस्कार–2026” वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी को साहित्य, कला एवं संस्कृति, लोक संगीत, महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं ₹11,000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।सुश्री वन्दना दत्ता दीदी, जो नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा की संरक्षिका भी हैं। को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इसी क्रम में आज नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के वरिष्ठ सदस्य  अजय तिवारी , उपनिरीक्षक अभय तिवारी एवं संयोजक मंगल पाण्डेय ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।आपकी यह उपलब्धि साहित्य, कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।ईश्वर से कामना है कि आप निरंतर इसी तरह समाज हित एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपना योगदान देती रहें और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। सरगुजा के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम दिए जाने वाला पुरस्कार से वन्दना दीदी को दुसरी बार पुरस्कृत किया गया। तुलसी साहित्य अकादमी बिलासपुर के द्वारा पंडित भागीरथी गौरहा के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार से भी पूर्व में वन्दना दीदी को पुरस्कृत किया जा चुका है।वन्दना दीदी ने कहा कि अपने जन्मभूमि से अपने जिले के विभूतियों के स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर मैं अभिभूत हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!