The meeting of the new executive committee of Surguja District Congress was concluded


सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारणी की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रथम बैठक सम्पन हुई। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में नवगठित कार्यकारणी के सदस्यों के साथ ही साथ संगठनात्मक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भी सहभागिता की। बैठक को सम्बोधित करने के पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यकारणी के सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सरगुजा में कांग्रेस को जो खोना था वो वह खो चुकी है, अब फिर 2018 जैसे सफलता की तैयारी में लग जाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और भाईचारे की कांग्रेस की विचारधारा के साथ हमे सफलता हासिल करना है। महिला आरक्षण और इसको लागू करने के लिए देश मे बढ़ने वाली विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि 16 से 18 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होने वाले संसद के सत्र के बाद देश की राजनीति में आमूल चूल बदलाव आएगा। इससे एकरूपता के लिये संगठन को तैयार रहना चाहिए। कार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते हुए सरगुजा कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि पंचायत/वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी के गठन में सरगुजा जिला पूरे प्रदेश में अग्रणी है। इसकी बधाई देता हूँ। 15 अप्रैल तक शतप्रतिशत कमेटियों के गठन का लक्ष्य दिया है। ये कमेटियां और इसके पदाधिकारी पार्टी के फ्रंटलाइन सिपाही होंगे। कांग्रेस की चुनावी चुनौतियों की महती जिम्मेदारी इनके कंधे पर रहेगी।
सरगुजा जिले की नवगठित कमेटी और ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष महिला अत्याचारों के प्रतिवाद को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अम्बिकापुर शहर की तर्ज पर सरगुजा जिले के सभी क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भले ही महामाया प्रवेश द्वार के पास हुए अपराध का अपराधी पकड़ा गया है लेकिन खराब कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं के विरुद्ध जारी अपराधों में कमी नहीं आई है। समाज को जागरूक करने और व्यवस्था सुधारने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान सरगुजा के घर घर तक ले जाया जायेगा। जिला कांग्रेस की इस बैठक को पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, पीसीसी महामंत्री जे पी श्रीवास्तव एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने भी सम्बोधित किया।




