Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

सरगुजा पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम एवं ज्वेलर्स दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, सुरक्षा प्रबंध हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

अम्बिकापुर/वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा जिला मुख्यालय समेत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना चौकी अंतर्गत क्षेत्रो में स्थित आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बेंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की औचक चेकिंग कर संचालको/प्रबंधको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम मे आज़ दिनांक को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जिले के समस्त वित्तीय संस्थान बैंक, एटीएम एवं ज्वेलर्स दुकानो की गहन सुरक्षा निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा किया गया।

जांच के क्रम में पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक प्रबंधको एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानको का पालन करनें के निर्देश दिए गए, हाई फ्रीक्वेंसी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रख कर प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए, बैंक प्रबंधको एवं प्रतिष्ठान के संचालको को गॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए, जिससे वित्तीय संस्थानों मे बेहतर सुरक्षा प्रबंध स्थापित किया जा सके, अनावश्यक बैंक परिसर/प्रतिष्ठानों मे खड़े व्यक्तियों से पूछताछ की जाए, सुरक्षा पंजी मे की गई टिप्पणी का पालन प्रबंधक/संचालक द्वारा किया जाए, परिसर के बाहर भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जाए, परिसर मे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस हेल्पलाइन के नंबर डायल 112 सहित थाना/चौकी प्रभारियों के मोबाइल नंबर पर तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

वित्तीय संस्थानों मे आपातकालीन अलार्म सिस्टम लगाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि संस्थानों के बंद होने समय के दौरान अनाधिकृत प्रवेश के बारे में जानकारी मिल सके। जिस पर समय रहते किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके, वित्तीय संस्थानों की औचक चेकिंग एवं समीक्षा के दौरान परिसर एवं आस पास मे अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को जिले के वित्तीय संस्थानों के आस पास प्रभावी पेट्रोलिंग कर संदिग्धो पर पैनी नजर रखने एवं समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!