Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल

रायपुर/रामलाल भारद्वाज के परिवार को मिल रही प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता

राज्य शासन की जनकल्याणकारी भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौरकला निवासी रामलाल भारद्वाज का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हो रहा है। कृषि भूमि न होने के कारण परिवार की आजीविका पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों का प्रबंधन करना कठिन होता था।

10 हजार की वार्षिक सहायता से मिली राहत

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत भारद्वाज के परिवार को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं और अन्य जरूरी कार्यों में कर रहे हैं। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रामलाल भारद्वाज ने बताया कि शासन की इस पहल से परिवार को आर्थिक मजबूती मिली है और चिंताएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा, “भूमिहीन परिवारों के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। जरूरत के समय हमें एक भरोसेमंद संबल मिला है।”

भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!