Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

रायपुर/पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” – पायल टोपनो

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की सचिव एवं वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश पायल टोपनो ने स्नेह सम्बल वृद्धाश्रम तिलसिवां तथा सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विधिक सहायता एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नालसा की वरिष्ठ नागरिक विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। साथ ही लीगल एड क्लीनिक, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

सखी वन स्टॉप सेंटर में सचिव ने आश्रित महिलाओं से चर्चा कर काउंसलिंग, सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी, आश्रय कक्ष, रसोईघर एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

पायल टोपनो ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद महिला या बुजुर्ग को न्याय एवं कानूनी सहायता प्राप्त करने में देरी नहीं होनी चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!