छत्तीसगढ़

खुशियों की चाबी” से बदली जिंदगी : कच्चे घर से पक्के आशियाने का सफर

रायपुर/बरसात के दिनों में टपकती छत, गर्मी में तपता घर और हर मौसम के साथ बढ़ती चिंताए जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सोनसरी निवासी धीरेंद्र कुमार कुर्रे के परिवार की जिंदगी कुछ ऐसी ही मुश्किलों के बीच गुजर रही थी। लेकिन अब वही परिवार अपने नए पक्के घर में सुकून और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रहा है। सुशासन तिहार 2026 उनके लिए सचमुच खुशियों की सौगात बनकर आया है।

जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत आने वाले इस गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत धीरेंद्र कुमार कुर्रे को नया मकान मिला है। वर्षों से एक मजबूत घर का सपना देखने वाला यह परिवार अब अपने आशियाने में नई उम्मीदों के साथ भविष्य संवार रहा है। धीरेंद्र बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला नया घर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया है। घर की मजबूत दीवारों और सुरक्षित छत ने पूरे परिवार को आत्मविश्वास से भर दिया है। परिवार के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गांवों में लोगों की जिंदगी बदलनी शुरू कर दी है। सुशासन तिहार 2026 के दौरान धीरेंद्र कुमार कुर्रे का परिवार भी उन हजारों परिवारों में शामिल हो गया है, जिनके लिए “खुशियों की चाबी” अब एक नई जिंदगी का प्रतीक बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!