Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
टॉप न्यूज़राजस्थान

*ऐसा लगता है भाजपा सरकार ने सारी प्रशासनिक मशीनरी को अत्याचार करने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया : गुंजल*

*प्रशासन यदि गंभीरता से नहीं लेगा तो आंदोलन बड़ा होगा : पूर्व प्रधान मन्ना लाल गुर्जर*

कोटा : 25 जून को केडीए, वन विभाग व पुलिस ज्यादतियों के खिलाफ सीएडी स्थिति केडीए कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर राजस्थान गुर्जर महासभा व हाडोती गुर्जर महासभा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 25 जून को कोटा में होने वाले प्रदर्शन में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचेंगे व सरकार और प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ की जा रही ज्यादतियों का विरोध करेंगे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि 25 जून को कोटा बूंदी सहित आसपास के गांव के सैकड़ो गांवों केडीए व वन विभाग से प्रभावित लोग केडीए कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि केडीए व वन विभाग में लोगों का जीना हराम कर रखा है लोग 24 घंटे भय के माहौल में जी रहे हैं कि कब केडीए व वन विभाग का पीला पंजा आ जायेगा और हमारे अस्तित्व को मिटा देगा। जिन गांवों में चार-चार सौ साल से लोग रह रहे हैं उन गांव के साथ पीढ़ियों की यादें जुड़ी हैं । किसी का दादा, किसी का परदादा जहां उनका बचपन कटा और जिन खेत खलियानों में पूरी सात पुस्ते पली आज उन पर डाका डाला जा रहा है, कल तक जो जंगल जानवरों के चरने के लिए उनकी आजीविका का आधार होता था आज इस भाजपा सरकार में उसमे पशुधन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गुंजन ने कहा कि प्रजातंत्र की व्यवस्था लोगों में भय के लिए नहीं बनाई जाती, सुरक्षा की गारंटी के साथ जानमाल, राजनीतिक, सामाजिक, व्यक्तिगत तमाम अधिकारों की सुरक्षा के लिए डेमोक्रेसी की व्यवस्था कायम की गई है आज जो चेहरा कोटा की व्यवस्था का बन गया सरकार को शर्म आनी चाहिए और इसी व्यवस्था के खिलाफ हम 25 तारीख को आ रहे हैं सरकार को जवाब देना होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मन्ना लाल गुर्जर ने कहा की केडीए व वन विभाग का जो अत्याचार ग्रामीण पर हो रहा है उसे अब ग्रामीण सहन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है 25 जून को प्रदर्शन में कोटा बूंदी के सैकड़ो गांव के लोग खुद चलकर आ रहे हैं।
पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल ने कहा कि जब शहरों में वर्षों से बसे लोगों को सरकार पट्टे दे रही है तो सैकड़ो वर्षों से गांव में बसे लोगों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। गांव में रह रहे लोगों को भी रेगुलाइज करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है ग्रामीणों को केडीए व वन विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है ग्रामीणों का गुस्सा 25 जून को कोटा की सड़कों पर नजर आएगा।
पूर्व सरपंच बोराबास गोविंद भड़क ने कहा कि गांव में रह रहे सर्व समाज, गुर्जर समाज, मीणा समाज, बंजारा समाज, आदिवासी समाज सहित सभी ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि आजादी के पहले बसे गांव की जमीन वन विभाग की कैसे हो गई भाजपा के इशारे पर कोटा बूंदी के ग्रामीणों के साथ ज्यादती की जा रही है उसके खिलाफ 25 जून को ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे ।
प्रदर्शन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर सहित कई नेता शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता मे पूर्व प्रधान मन्ना लाल गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा अध्यक्ष रामलाल गुंजल, हाड़ौती गुर्जर महासभा अध्यक्ष डॉ बी एल गोचर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्याण गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश बोड, लोकेश गुंजल, पूर्व पार्षद धनराज चेची, विकास तंवर, लक्ष्मण बजाड़, श्रवण गुर्जर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!