Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
टेक्नोलॉजीराजस्थान

कोटा में जीएम की समीक्षा बैठक, सवाई माधोपुर-लाखेरी खंड पर कवच का व्यापक परीक्षण”

समीक्षा बैठक में यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिए दिशा-निर्देश, सवाई माधोपुर-लाखेरी खंड में हुआ कवच का व्यापक परीक्षण

कोटा, 26 जून। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह आज अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत कोटा पहुँचे। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा एवं समस्त शाखा अधिकारियों व मुख्य परियोजना प्रबंधकों के साथ मंडल कार्यालय सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “यात्री संतुष्टि के लिए रेलवे हित में नवाचार हेतु सक्रिय पहल करें। मात्रा के बजाय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। मशीनों व प्रौद्योगिकी का अधिकतम लाभ उठाते हुए उत्कृष्टता के मानक स्थापित करें।”

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि  महाप्रबंधक ने कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर ट्रैक स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था व अन्य अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। सवाई माधोपुर पहुँचकर उन्होंने स्टेशन परिसर पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे आरक्षण कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय आदि का व्यापक निरीक्षण किया। इसके साथ ही सवाई माधोपुर यार्ड में टीडब्ल्यूएस प्वाइंट तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्यों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के अंतिम चरण में महाप्रबंधक ने सवाई माधोपुर से लाखेरी तक कवच युक्त लोको में फुटप्लेट करते हुए कवच प्रणाली का ट्रायल लिया, जिसमें लूप लाइन स्पीड टेस्ट, ऑटो ब्रेकिंग डिस्टेंस, घुमावदार ट्रैक पर ऑटो व्हिसलिंग एवं स्पैड प्रिवेंशन जैसे परीक्षण किए गए तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। लाखेरी स्टेशन पर पहुँचकर उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष में मौजूद कवच प्रणाली से संबंधित उपकरणों की भी जानकारी ली।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल सहित सभी शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!