Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

रोजगार न मिलने से सीएमडीसी का ग्रामीणों ने किया विरोध, मांग पूरा न होने पर करेंगे उग्रआंदोलन

कुसमी/ उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर के अनुविभाग कुसमी के ग्राम पंचायत जमीरा पाठ में छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की बॉक्साइट माइनिंग की गतिविधियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीम के नाम से ज्ञापन सौंप क्षेत्र में संचालित छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के खदान में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आग्रह किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को ग्राम जमीरा पाठ के डूमर पाठ में बॉक्साइट उत्खनन करने की सहमति मिलने के पश्चात दो वर्षों से कंपनी द्वारा ग्राम के ग्रामीणों का जमीन अधिग्रहण पूर्ण किया जा चुका है। अब छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा तेजस कार्गो प्राइवेट लिमिटेड नामक फरीदाबाद की कंपनी को ठेका पद्धति के माध्यम से उत्खनन करने के लिए अधिकृत कर चुकी है जहां ग्रामीणों को खदान खुलने के दौरान जनसुनवाई तथा अन्य माध्यमों से भरोसा दिलाया गया था कि ग्राम के स्थानीय ग्रामीण युवाओं को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार माइंस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा माइंस क्षेत्र में मिट्टी कटाव के साथ उत्खनन की प्रक्रिया महीने भर पूर्व से चल रही है लेकिन अब तक स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल सका है जिसके विरोध में कल सोमवार को ग्राम पंचायत जमीरा पाठ के स्थानीय युवाओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी के नाम से ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा को सौप है ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों का कहना है की छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के ठेकेदार तेजस कार्गो द्वारा अब तक ग्राम पंचायत के लोगों को रोजगार नहीं दिया गया है वहीं इसके विपरीत कंपनी द्वारा उत्खनन क्षेत्र के लिए बाहरी लोगों को मैनेजर,मुंशी के पद पर नियुक्त कर लाया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग किया है कि सीएमडीसी व तेजस कार्गो के कर्मचारियों से ग्रामीणों का बैठक कराकर स्थानीय लोगों के लिए योग्यता अनुसार भर्ती प्रक्रिया चालू किया जाए। जिसमें प्रशासन द्वारा भी देखरेख किया जाए, ग्रामीणों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने तक उत्खनन क्षेत्र को पूर्ण रूप से बंद करने का आग्रह किया है ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है

रास्ता निर्माण के दौरान भी हुआ था विरोध
बॉक्साइट उत्खनन कर ट्रांसपोर्टेशन के लिए ठेकेदार द्वारा महीने भर पूर्व ग्राम के मुख्य मार्ग से ही सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। उसे दौरान भी ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से बॉक्साइट परिवहन न करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन तेजस कार्गो के कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों को रोजगार देने एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कह कर सड़क निर्माण कर लिया गया था।

एक सप्ताह में मांग पूर्ण नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन
रोजगार न मिलने से क्रोधित ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे जिन्होंने ज्ञापन सौंपने के पश्चात बताया कि यदि एक सप्ताह में स्थानीय लोगों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन व तेजस कार्गो प्राइवेट लिमिटेड की होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!