
कोटा। नई रेल लाइनों एवं कॉर्ड/बायपास लाइन के चालू होने के फलस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा कोटा मंडल के तीन स्टेशनों — गंगापुर सिटी (GGC), रामगंजमंडी (RMA) एवं गुड़ला (GQL) — को दिनांक 15.05.2026 से जंक्शन स्टेशन घोषित किया गया है। अब इन्हें क्रमशः गंगापुर सिटी जंक्शन, रामगंज मंडी जंक्शन एवं गुड़ला जंक्शन के नाम से जाना जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इन स्टेशनों के वर्तमान अल्फाबेटिकल एवं न्यूमेरिकल कोड यथावत रहेंगे — केवल नाम में “जंक्शन” शब्द जोड़ा गया है। संबंधित दस्तावेजों, स्टेशन परिसर के अभिलेखों, दूरी तालिका एवं स्टेशनों की अल्फाबेटिकल सूची में आवश्यक संशोधन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।




