वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन
मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौसलें
कोटा 1 मई। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन कोटा में दिनांक 01 मई को उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में किया गया। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सेन्ट्रल रेलवे एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौसलें का प्रातः 5.00 बजे गाड़ी पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे एआईआरपीडब्ल्यूएफ की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करत हुये सभी पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। दोपहर 3.00 बजे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की जोनल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन की गई जिसमें महामंत्री कॉ.शिवगोपाल ने बताया कि भारत सरकार निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर किया जा रहा है। जो संस्थाएँ जनता की थीं, उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिससे रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समान अवसर खतरे में पड़ रहे हैं। तर्क संगठन के नाम पर पदों में कटौती की जा रही है, कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है। कम लोगों से ज्यादा काम लेना। यह नीति कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। लेबर कोड्स के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य समय बढ़ाना, ट्रेड यूनियनों की शक्ति को कमजोर करना और हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध लगाना, ये सब हमारे वर्षों के संघर्ष को कमजोर कर सकते हैं।

01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवसर पर विशाल मजदूर रैली का आयोजन यूनियन कार्यालय से किया गया जिसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल के हजारों रेलकर्मचारियांे तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने भाग लिया। रैली में ओपन जीप में महामंत्री कॉ.शिवगोपाल मिश्रा, कॉ. जे.आर.भौंसले रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली में श्रमिकों ने गगनभेदी नारों के साथ मजदूर दिवस पर अपनी मांगों का उठाया। रैली कोटा स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन बजरिया क्षेत्र के मुख्य मांर्गो से होते हुये उमरावमल पुरोहित सभागार में आम सभा में परिवर्तित हो गई।




