Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

कुसमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुसमी/कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ मुख्य समारोह, देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों ने बांधा समां

नगर कुसमी सहित सरहदी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रातः काल नगर के सभी शासकीय एवं अर्थशास्त्रीय कार्यालयों शैक्षणिक संस्थाओं प्रेस क्लब राजनीतिक दलों व्यापारिक प्रतिष्ठानों निजी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया वहीं मस्जिदों एवं मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकली प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मुख्य समारोह स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में पहुंची यहां आयोजित मुख्य समारोह में समरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन
मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया उन्होंने नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास में सहभागी बनना चाहिए।

देशभक्ति गीतों और संस्कृत परिस्थितियों ने बांधा समां
मुख्यमंत्री के संदेश के वचन के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक परिस्थितियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों कि जमकर सराहना की।
प्राथमिक स्तर की संस्कृत कार्यक्रम में प्रथम स्थान गैलेक्सी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान ब्लू हिल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल तृतीय स्थान सनफोर्ट पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया


माध्यमिक स्तर की कार्यक्रम में स्टीफन मेमोरियल स्कूल प्रथम स्वामी आत्मानंद स्कूल द्वितीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर में कुसमी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्वामी आत्मानंद स्कूल ने द्वितीय तथा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं को शील्ड और सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार

कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी अतिथियों द्वारा नगद राशि से प्रोत्साहित किया गया पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में खास देखने को मिला पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो ने आभार प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधियों अधिकारियों शिक्षकों विद्यार्थियों एवं नगर वीडियो का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में नगर वासी जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विद्यार्थी एवं गण ने नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!