राजस्थानलोकल न्यूज़
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 मरीजों की जांच
काला तालाब में सुधा मेडिकल कॉलेज एवं सक्षम नारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कोटा। आज काला तालाब में सुधा मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर का आयोजन डॉ. सहबा खान, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट एवं PT गोल्ड मेडलिस्ट, सुधा मेडिकल कॉलेज की टीम तथा सक्षम नारी संस्था की ओर से परवीन खान के सहयोग से किया गया।
शिविर में मरीजों की जांच एवं चिकित्सा परामर्श के लिए फिजिशियन डॉ. पंकज ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं आई टेक्नीशियन शुभम नागर ने मरीजों की आंखों की जांच में सहयोग किया।

सुधा मेडिकल कॉलेज की टीम से शर्मिला अली सहित अन्य सदस्यों ने शिविर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर डॉ. सहबा खान ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। सक्षम नारी संस्था की ओर से परवीन खान ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया।
शिविर में 100 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। क्षेत्रवासियों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की।




