छत्तीसगढ़

चैतन्य देवियों की झांकी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, बोले—यह शहर के लिए आशीर्वाद

अम्बिकापुर/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र नव विश्व भवन चोपड़ा पारा अंबिकापुर द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के आठवें दिन कैबिनेट मंत्री माननीय राजेश अग्रवाल , दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. नीलम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों के हस्तकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे लगातार यहां आते रहते हैं और ब्रह्माकुमारी बहनों के बीच आकर उन्हें शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से शहरवासियों को चैतन्य देवियों की झांकी के माध्यम से एक साथ नौ देवियों के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। यह शहर के लिए आशीर्वाद है। उन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों एवं संचालकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा रोमा श्रीवास्तव, होमगार्ड कमांडेंट शिवकुमार कठौतिया, अधिवक्ता विनोद दुबे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इस दौरान ट्विंकल एवं उनके ग्रुप द्वारा महिषासुर मर्दिनी नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। जिसमें अरविंद गुप्ता ने महिषासुर की भूमिका निभाई। ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा भी कराई गई।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!