
https://youtu.be/uVj9Nt4q2Yk?si=OH4Z9qWpNj-NlLhT
कोटा, 15 अप्रैल 2026। केट वुमन विंग जिला कोटा के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन झालावाड़ रोड स्थित होटल कंट्री इन के बॉलरूम सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी,विशिष्ट अतिथियों में मोटिवेशनल स्पीकर सिफ्टी आहलूवालिया,डॉ.प्राची दीक्षित,सपना अग्रवाल,रोहिणी कोहली,व रेणु मिश्रा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का संदेश दिया।
सचिव भाविका प्रीत रामानी ने अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन शुभि गुप्ता व अंकिता खंडेलवाल ने किया।
अतिथियों ने देवी स्वरूपा आदिशक्ति मॉं दुर्गा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अपने संबोधन में कहा कि नारी वंदन एवं 33% महिला आरक्षण केवल एक नीति नहीं, बल्कि सशक्त, समतामूलक और प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है। इससे महिलाओं को अधिकार, अवसर और सम्मान तीनों एक साथ प्राप्त होंगे।
वक्ताओं ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को निर्णयकर्ता के रूप में नई पहचान मिलेगी तथा समाज में उनके प्रति सम्मान और विश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुदृढ़ होगी, जो राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला बनेगी। यह पहल आने वाली पीढ़ी की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
इस अवसर पर अर्चना राजावत (संस्थापक एवं अध्यक्ष: No Tear Keep a Smile) द्वारा महिला सुरक्षा एवं कल्याण विषय पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाओं में नीलम विजयवर्गीय, आकांक्षा गुप्ता, नंदिनी श्रृंगी, दिव्या अग्रवाल, इंदु त्रिलोकवानी, रुबीना काजी, अन्नू गुप्ता, किरण गुप्ता, नेहा प्रकाश, नूतन सोनी, नेहा जैन, कविता सोनी, कृतिका विजयवर्गीय, दीप्ति चित्तौड़ा, मिलन सुवालका, अनीता शर्मा, भाविका प्रीत, जुही शर्मा, ममता शर्मा, चित्रांगी अग्रवाल, पूनम भारद्वाज, ऋचा गुप्ता, रक्षा नरूका, मधु विजय, प्रेरणा जैन, डॉ. बबीता काशिश हिरानी, गरिमा जैन, ज्योति झा, रीना विजय, रानी नागर, मीना अग्रवाल, सुहानी कुंभारे, प्रिया जैन, रेनू अग्रवाल, भावना ठक्कर, प्रियल गर्ग, संगीता अग्रवाल, डॉ. अपर्णा शर्मा, अलका जैन, श्वेता खंडेलवाल, प्रियंका विजय व अर्चना राजावत सहित अन्य अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो दर्जन से अधिक महिलाओं को “नारी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया तथा मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन दर्ज कराया गया। उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में केट वुमन विंग द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
https://youtu.be/uVj9Nt4q2Yk




