Welcome to SURYA BHARTI NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to SURYA BHARTI NEWS
छत्तीसगढ़

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर/नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान् में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026के अवसर पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सह डीआईजी सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के गैर सरकारी संगठनों के द्वारा संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से बस स्टैंड अम्बिकापुर में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र अम्बिकापुर की मुख्य संचालिका विद्या दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धुम्रपान, तम्बाकू, गुटखा के सेवन से हम अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जायेंगे ।हम स्वस्थ नहीं रह पायेंगे।तंबाकू के एक बार सेवन से एक दिन में 6 मिनट उम्र कम हो जाता है।अगर हम इस नशे के आदि हो चुके हैं तो हमें अपने मन को सकारात्मक कार्य में व्यस्त रखना होगा, जैसे संगीत सीखना,खेल करना एवं ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग के अभ्यास से हम इस नशे से मुक्ति पा सकते हैं।नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा न केवल मानसिक संतुलन को बिगाड़ता है बल्कि अपराध एवं हिंसा को भी बढ़ावा देता है ।नशे की लत के कारण व्यक्ति और परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं।नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे साल भर समुदाय को नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करना होगा। नशे का सेवन कर वाहन चलाने से सड़क दुघर्टनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है।नवा बिहान नशामुक्ति परामर्श केंद्र के काउन्सलर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी ने नशा,नशे के विभिन्न उत्पादों एवं नशे की लत लगने के करणों , नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों पर तथा नशे की लत से बचने के उपाय पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ समाज सेवी राणा प्रताप सिंह,अमृत लाल प्रधान, सुरेन्द्र दुबे , विजय किशोर उपाध्याय एवं समाजसेविका सुनिधि शुक्ला ने भी समुदाय को नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया। बस स्टैंड में उपस्थित यात्रीगण के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के भाई- बहनों के द्वारा नशामुक्ति चित्र प्रदर्शनी का फैसलीटेशन किया गया। ब्रह्माकुमारीज विद्या दीदी के द्वारा नशा स्वयं नहीं करने एवं दुसरों को भी नशा नहीं करने देने हेतु शपथ भी दिलवाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों, नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के सदस्यों एवं पुलिस सहायता केंद्र के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!