**कोटा, 13 अप्रैल।** शहर के नयापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में रविवार को प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी (PSWS) द्वारा आयोजित ‘शिक्षक अभिनंदन और मिलन समारोह’ शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बन गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विशिष्ट अतिथि और नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष **श्री राजेश कृष्ण बिरला** द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित **लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला** ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का वह दर्पण हैं जो भावी पीढ़ी के चरित्र का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर श्री ओम बिरला जी ने क्षेत्र के कई वरिष्ठ शिक्षाविदों और विशिष्ट विभूतियों को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
उनके उद्बोधन के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के **शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर** ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। श्री दिलावर ने जोर देकर कहा कि केवल किताबी ज्ञान देना ही शिक्षा नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अपनी गौरवशाली संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाना एक सच्चे शिक्षक का परम धर्म है।
समारोह के प्रारंभ में विनीत बख्शी ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आत्मीय अभिनंदन किया और समारोह की विधिवत शुरुआत की।



समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं देने वाले 1000 से अधिक शिक्षकों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा और लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह शिक्षकों के कठिन परिश्रम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है।
**कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:**
समारोह में मुख्य रूप से योगेंद्र शर्मा, दयानंद सप्रे , , गुरुमीत सिंह रंधावा, रवि गौरव शर्मा, राजेंद्र सिंह सोलंकी, अरुण सुमन, नलिन यादव, प्रवीण चतुर्वेदी, राजेंद्र शर्मा, रजत शर्मा, पवन गुप्ता (इटावा), लोकेश सुखवाल (बूंदी), रवींद्र कोठारी (मोदक), गिर्राज चौधरी (कैथून), राज दाधीच, नकुल विजय, चंद्र प्रकाश शर्मा, मनीष झंवर, नरेश नायक, धर्मेश सिंह, रजनीश शर्मा, किशन सिंह ,हर्षित सोलंकी, सिद्धांत पचौरी, राजेंद्र गुप्ता, श्याम शर्मा, सुनील शर्मा, मोहन सेन सहित सोसाइटी के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
https://youtu.be/Ev_tEF5pNMQ





